वागडी कहावतें भाग - 4
1- तोडी तेर वनु माँगे - (एक कार्य के लिए बहुत सी सामग्री की आवश्यकता होना)
2- हियार ताणे हेम आडे, कुतरू ताणे गाम आडे - (सब अपना-अपना सोचते हैं)
3- नवी लाडी नत जुवे - (नये कार्य की बार-बार प्रशंसा करना)
4- नवु नोव दाडा ने जूनू जमानो - (सही तरीके से कार्य करना या पुरानी पद्धति को सही मानना)
5- हाहो ए ग्यो ने बुहो ए ग्यो - (कहीं का न रहना)
6- अजण्या ने आँगणे मौत - (अनजान व्यक्ति से कार्य करवाना)
7- काडी तलवारे सुर हुदो - (मौका परस्त होना)
8- दिवा तरे अन्दारू - (ज्ञानी के घर में अज्ञानी होना)
9- हियार बाई ने हो हगँ - (एक समय में अधिक कार्य करना)

Post a Comment